लखीमपुर-खीरी: पहले दिन दिखावे के लिए धान क्रय केंद्रों पर टांग दिए गए बैनर, नहीं हुई किसी पर खरीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सरकारी धान खरीद के लिए शनिवार को कुछ जगहों पर क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन पहला दिन होने के कारण केंद्रों पर व्यवस्थाएं अपडेट की जाती रहीं। कुल 114 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। पहले दिन करीब 30 फीसदी ही क्रय केंद्र खोले जा सके। शाम तक किसी क्रय केंद्र पर खरीद …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सरकारी धान खरीद के लिए शनिवार को कुछ जगहों पर क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन पहला दिन होने के कारण केंद्रों पर व्यवस्थाएं अपडेट की जाती रहीं। कुल 114 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। पहले दिन करीब 30 फीसदी ही क्रय केंद्र खोले जा सके। शाम तक किसी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। जबकि आढ़तों पर धान की आवक शुरू हो गई है।

राजापुर मंडी में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, मंडी समिति , पीसीयू, पीसीएफ, यूपीएसएस आदि एजेंसियों के 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन यहां पर पहले दिन दो तीन केंद्र ही खुले मिले बाकी पर केवल बैनर टंगा मिला पहले दिन किसी केंद्र पर खरीद नहीं हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि मंडी में धान खरीद का पहले दिन निरीक्षण किया था। बारिश होने से धान की फसल पकने में कुछ दिन की देरी होगी। इसलिए करीब 15 दिन बाद ही धान की शुरू होगी।

टोकन वाले किसान ही बेच सकेंगे धान
जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि अब सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। जिस किसान का धान सत्यापित हो जाएगा वह खुद अपना केंद्र चुन सकता है कि उसको कहां धान बेचना है। वह अपना टोकन जनरेट करे और अपने चुने हुए क्रय केंद्र पर धान बेच दे जाकर केंद्र प्रभारी धान ख़रीदने के लिए बाध्य है। वह हरहाल में किसान का धान ख़रीदेंगे इससे अब बाहरी लोग डारेक्टर आकर बिना टोकन के अपना धान नही बेच पाएंगे किसान जब केंद्र पर जाएंगे तो वहां उनको रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाना पड़ेगा और मशीन पर अगूंठा लगाना पड़ेगा बस उनका धान खरीद लिया जाएगा।

बारदाना न लेवर, बस दिखावे के लिए टांग दिए बैनर
धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा करने वाले प्रशासन के दावों की पोल पहले दिन ही खुल गई जब अधिककतर क्रय केंद्रों पर न बारदाना था न लेवर केवल दिखावे के लिए बैनर टंगे थे जो लोगों को मुह चिढ़ा रहे थे। जबकि जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पाण्डेय का कहना है। कि सभी क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल है। जब शहर की मंडी का यह हाल है। तो बाकी जिले भर के क्रय केंद्रों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता।

पहले दिन आढ़तों पर खूब बिका धान
प्रशासन ने दावा किया है कि मंडी में पहले दिन किसान क्रय केंद्रों पर धान लेकर नही आए जबकि आढ़तों पर धान की आवक शुरू हो गई है और पहले दिन भारी संख्या में आढ़तों पर धान बिक्री होते दिखाई दिया। इससे साबित होता है कि एक अक्टूबर से धान खरीद को लेकर प्रशासन का किया गया दावा खोखला निकला है।

संबंधित समाचार