यूपी: बिजली अवर अभियंताओं ने किया शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वार्ता के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने के विरोध में बिजली अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को शक्ति भवन के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक उपवास सत्याग्रह शुरू किया और विरोध प्रदर्शन किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन की अध्यक्षता शक्ति भवन इकाई के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार ने की। …

लखनऊ। वार्ता के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने के विरोध में बिजली अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को शक्ति भवन के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक उपवास सत्याग्रह शुरू किया और विरोध प्रदर्शन किया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन की अध्यक्षता शक्ति भवन इकाई के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार ने की। संगठन के केन्द्रीय संरक्षक सतनाम सिंह, केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर सत्याग्रह शुरू कराया।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल ने कहा कि संगठन लगातार प्रबंधन से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का अनुरोध करता रहा, पर लगभग दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं। सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने को कहा जा रहा है, पर जरूरत भर आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं।

केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने कहा कि प्रबंधन को संगठन के जायज मांगों व पूर्व की सहमति के बाद तत्काल आदेश निर्गत करना चाहिए, पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। क्रमिक उपवास आंदोलन में प्रमुख रूप से सतनाम सिंह, एसपी सिंह, वरिंदर शर्मा, एके सिंह, राम इकबाल, इंद्रेश चौधरी, पंकज कुशवाहा, अनिल पाठक, अनिल वर्मा, पीके सिंह, केएन शुक्ला, मोहित राव, एमए आलम, एसपी वर्मा, अनुराग सक्सेना, केसी वर्मा, रत्नद्वीप मौर्या, डीके प्रजापति, विवेक तिवारी, चन्द्र शेखर, कैलाश सिंह यादव, अजय यादव, एसएन पटेल आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार