लखनऊ: वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने नहीं दिया जवाब, 50 से ज्यादा वीडियो मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में फंसे वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने एसआईटी की नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। उधर, अब तक उनके 50 से अधिक ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उनकी धार्मिक कट्टरता झलक रही है। जिस वीडियो को लेकर एसआईटी जांच शुरू हुई है, वह करीब एक …

लखनऊ। धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में फंसे वरिष्ठ आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने एसआईटी की नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। उधर, अब तक उनके 50 से अधिक ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उनकी धार्मिक कट्टरता झलक रही है। जिस वीडियो को लेकर एसआईटी जांच शुरू हुई है, वह करीब एक साल पुराना है।

एसआईटी के प्रमुख डीजी जीएल मीणा ने कहा एक साल पुराना वीडियो है जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, लेकिन वीडियो में दिख रहे सभी लोग जांच के दायरे में हैं। इफ्तिखारुद्दीन को नोटिस भेजी गई थी, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है। एसआईटी के साथ 12 टीमें अब तक सामने आए वीडियो की पड़ताल कर रही हैं।

संबंधित समाचार