बरेली: भाजपा झूठी तारीफों में मस्त, जनता महंगाई से त्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा सरकार झूठी तारीफों में मस्त है। जनता महंगाई से त्रस्त हो रही है। यह बातें शुक्रवार को लालफाटक स्थित बारात घर में आयोजित सविता समाज के जिला सम्मेलन व जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्वमंत्री संजय विद्यार्थी सविता ने कही। बढ़ती मंहगाई और घटती आमदनी पर …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा सरकार झूठी तारीफों में मस्त है। जनता महंगाई से त्रस्त हो रही है। यह बातें शुक्रवार को लालफाटक स्थित बारात घर में आयोजित सविता समाज के जिला सम्मेलन व जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्वमंत्री संजय विद्यार्थी सविता ने कही। बढ़ती मंहगाई और घटती आमदनी पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि रोजगार एवं व्यापार बंद होने के कगार पर हैं। सरकारी नौकरियों की भर्ती नहीं हो रही।

सरकारी विभागों व संपत्तियों को निजी क्षेत्रों को सौंपा जा रहा है, जिससे आरक्षित वर्ग की प्रतिभाओं का भविष्य खतरे में है। इस सरकार में छात्र, युवा, महिला, व्यापारी समेत समस्त वर्गों में हाहाकार है, जिसका जवाब जनता विधानसभा चुनावों में देगी। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि इस सरकार में चाहे अगड़ा हो या पिछड़ा,चाहे दलित हो या किसान ,मजदूर हो या व्यापारी सभी लोग परेशान हैं। इसलिए जनता बड़ी उम्मीद से सपा की तरफ देख रही है।

कार्यक्रम का संचालन जिलासचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, असलम खान, सत्येंद्र श्रीवास्तव सविता, धनपाल , राम प्रकाश, हरि शंकर श्रीवास्तव, देवकीनंदन सविता, रणधीर, महेश, विनोद , धर्मपाल, वीरेंद्र, धीरेंद्र , मुकेश यादव ,संजीव यादव, गोपाल कश्यप, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों की समाज में बिगड़ती हालत पर जताया अफसोस
जब-जब भाजपा की सरकार प्रदेश और केंद्र में आई, तब-तब लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने लाखों कर्मचारियों एवं शिक्षकों की वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन बंद कर दी थी। वहीं, वर्तमान की भाजपा सरकार ने लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों का डीए फ्रीज कर दिया है। यह बातें पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डा. बी पांडे ने कही।

उन्होंने शिक्षकों की समाज में बिगड़ती हालात पर अफसोस जताते हुए कहा कि शिक्षकों की हालत सुधारनी है तो जो बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलना चाहिए। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय सचिव डा टीएस चौहान, मंडल प्रभारी प्रमोद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण, डा ज्ञान यादव, केपी राठौर, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, इकबालुद्दीन, कमलेश कुमार, पल्लवी सक्सेना, आसिफ अली, राजेश यादव, हिरदेश यादव, राजेन्द्र गंगवार, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.अनिल यादव ने किया।

संबंधित समाचार