बरेली: किसी में 10 गुने तो किसी में न के बराबर आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परास्नातक में प्रवेश के लिए छात्र 2 अक्टूबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 1 अक्टूबर शाम तक कई पाठ्यक्रमों में तो सीटों की अपेक्षा 10 गुना तक आवेदन आए हैं तो कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कम आवेदन आए …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परास्नातक में प्रवेश के लिए छात्र 2 अक्टूबर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 1 अक्टूबर शाम तक कई पाठ्यक्रमों में तो सीटों की अपेक्षा 10 गुना तक आवेदन आए हैं तो कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कम आवेदन आए हैं।

अब तक 3236 छात्रों ने आवेदन किया है जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन एमएससी के पाठ्यक्रमों में आए हैं। प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह के मुताबिक एम पाठ्यक्रमों में एमए ड्राइंग-73, अर्थशास्त्र-96, अंग्रेजी-217, हिंदी-92, इतिहास-140, गणित-10, सैन्य अध्ययन-15, दर्शनशास्त्र-4, राजनीति शास्त्र-138, संस्कृत-21, समाजशास्त्र-322, उर्दू-54, एमकॉम-578, सांख्यिकी-2 और एमएससी बॉटनी-242, रसायन विज्ञान-335, गणित-259, सैन्य अध्ययन-5, भौतिक विज्ञान-240, जंतु विज्ञान-384, सांख्यिक-9 आवेदन आए हैं। छात्र निर्धारित समय में अपने सभी प्रमाणपत्र अपलोड कर दें।

संबंधित समाचार