हल्द्वानी: स्वास्थ्य योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त एवं सेवारत अर्द्ध सैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की एक बैठक शुक्रवार को ऊंचापुल स्थित ब्लॉक कार्यालय सभागार में हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य योजना लागू करने में सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर नाराजगी जताई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सुविधा देने के बजाय आश्वासनों से ही …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त एवं सेवारत अर्द्ध सैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की एक बैठक शुक्रवार को ऊंचापुल स्थित ब्लॉक कार्यालय सभागार में हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य योजना लागू करने में सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर नाराजगी जताई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सुविधा देने के बजाय आश्वासनों से ही अर्द्ध सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीजीएचएस लागू करने को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन दिया गया। कई बार केंद्र सरकार से गुहार लगाई गई। इसके बावजूद अर्द्धसैनिकों की बातों की अनसुना किया जा रहा है। अब कैंटीन से अर्द्ध सैनिकों को मिलने वाली मदिरा पर भी रोक लगा दी गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से कुछ नए सदस्यों को दायित्व भी बांटे गए। सुरेश चंद्र शर्मा को अध्यक्ष, ललित मोहन नौलिया को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र परगाई को सचिव बनाया गया। संचालन केसी पंत ने किया। मौके पर लोकमणि जोशी, जेसी पांडे, एस लटवाल, मदन सिंह, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, राजेंद्र उप्रेती, प्रकाश आर्य, केशर सिंह, एबी लोहनी, गोपाल भट्ट, दान सिंह मेर, नंदा बल्लभ, केएस चौहान, नवीन चंद्र, हरिदत्त, दान सिंह आदि मौजूद रहे।
गौरव
