अमरोहा डीएम बोले- सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचारों ने हमेशा से भारत और पूरी दुनिया का मार्गदर्शन किया
अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 152 वीं जयंती मनाई गई। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित …
अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 152 वीं जयंती मनाई गई। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन शैली के बारे में विचार व्यक्त किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार अपर, उप जिलाधिकारी इन नंदन सिंह द्वारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं। कहा कि आज कि आज 2 अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश 152वीं गांधी जयंती मना रहे हैं।
बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है।
इसे भी पढ़ें…
डीयू के कॉलेजों में 100 प्रतिशत कटऑफ ने किया छात्रों को मायूस
