बरेली का नाम एक बार फिर रोशन: आकाशपुरम के ईशान सहगल अब दिखेंगे बिग बॉस के सीजन 15 में
बरेली, अमृत विचार। शहर के आकाशपुरम कॉलोनी में रहने वाले ईशान सहगल ने बरेली का नाम रोशन कर दिया। वह बिग-बॉस के सीजन 15 में नजर आएंगे। बिग बॉस 15 की लिस्ट में इस बार मॉडल अभिनेता ईशान सहगल का भी नाम शामिल है। बिग बॉस में उनके चयन के बाद परिवार में खुशी की …
बरेली, अमृत विचार। शहर के आकाशपुरम कॉलोनी में रहने वाले ईशान सहगल ने बरेली का नाम रोशन कर दिया। वह बिग-बॉस के सीजन 15 में नजर आएंगे। बिग बॉस 15 की लिस्ट में इस बार मॉडल अभिनेता ईशान सहगल का भी नाम शामिल है। बिग बॉस में उनके चयन के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह कार्यक्रम आज यानि 2 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इसके लिए अभिनेता सलमान खान होस्ट कर रहे है। कोरोना काल में जब लाकडाउन हुआ तो ईशान अपने घर बरेली लौटे थे। मगर अब जब उनका चयन बिग-बॉस सीजन 15 के लिए हो गया तो वह वापस मुंबई लौट गए है।
आखिर कौन है ईशान सहगल
दरअसल, ईशान सहगल पीलीभीत बाईपास के आकाशपुरम कॉलोनी में रहते है। ईशान के पिता विशाल सहगल पेशे से कारोबारी है। परिजनों के मुताबिक ईशान ने दिल्ली से इंटरमीडिएट किया है। जबकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बरेली कैंट के एक निजी स्कूल से पूरी हुई थी। परिजन बताते है कि ईशान को बचपन से ही मॉडलिंग का शॉक था। वह बड़े परदे पर दिखना चाहते थे। ईशान के इस सपने को परिजनों ने भी सर्पोट किया। इसके बाद ईशान ने फना, रिश्तो का चक्रव्यूह सहित करीब आधा दर्जन नाटकों में काम किया। उनके लिए अब बिग बॉस सीजन 15 के जरिए करियर में एक नया मुकाम मिला है।
आठ साल पहले पहुंचे थे मुंबई
करीब आठ साल पहले माया नगरी यानि मुंबई पहुंचे ईशान सहगल को मॉडलिंग के क्षेत्र में पहचान मिली। स्टार प्लस पर रिश्तों का चक्रव्यूह सहित करीब आधा दर्जन नाटकों में काम करने के बाद उनकी एक पहचान बन गई। इसके बाद अब बिग-बॉस में जाने पर उनके करियर की एक नई शुरूआत हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि ईशान की इस कामयावी से वह बेहद खुश है। ईशान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर बधाईयां दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें…
