मुरादाबाद: बीएसए कार्यालय व प्राथमिक विद्यालयों में जयंती पर याद किए गए बापू, शास्त्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 2 अक्टूबर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुरादाबाद में आज बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 2 अक्टूबर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुरादाबाद में आज बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार हर दौर में प्रासंगिक और अनुकरणीय है। हमें बापू के सत्य, अहिंसा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के शालीनता व सादगी से सीख लेकर देश का नवनिर्माण करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने भी दोनों को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी आयोजन कर बापू और लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

नगर क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय दांग में दोनों महापुरुषों के चित्र पर प्रधानाध्यापिका तनुषी मित्तल और अन्य शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित किए। छात्र छात्राओं ने दोनों के जीवन पर आधारितकार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीतों के माध्यम से दोनों को याद किया गया। इस दौरान शिक्षकों में शालिनी सिन्हा, सेहला नसीम, स्टाफ में अशोक कुमार के अलावा नाजिया, आकांक्षा, आंशिक, जिया, अमृता, सोनिया, अंश, ललिता, आर्यन, लक्ष्मी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

कंपोजिट विद्यालय ईला रसूलाबाद में भी दोनों महापुरुषों को याद किया गया। प्रधाध्यापिका मधु सक्सेना ने दोनों के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। बच्चों को उनके जीवन इतिहास की जानकारी देकर आजादी के आंदोलन पर भी प्रकाश डाला। अन्य स्कूलों में भी आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने गांधी आश्रम पर दिया धरना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका