कुशीनगर: मिट्टी की दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्ची की दबकर मौत
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया में शनिवार की सुबह लगातार हो रही बरसात से मिट्टी की दीवार गिरने से चार वर्षीय अंशिका पुत्री कन्हैया की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया गौड़ की पत्नी जंतिरा देवी 27 वर्ष शनिवार को अपनी फूस एवं सीमेन्ट सीट से …
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया में शनिवार की सुबह लगातार हो रही बरसात से मिट्टी की दीवार गिरने से चार वर्षीय अंशिका पुत्री कन्हैया की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया गौड़ की पत्नी जंतिरा देवी 27 वर्ष शनिवार को अपनी फूस एवं सीमेन्ट सीट से बनाई गई झोपड़ी में खाना बना रही थी। इस दौरान इसी झोपड़ी में उसकी चार वर्षीय बच्ची खेल रही थी।
अचानक ईंट एवं मिट्टी से बनी दीवार भरभरा कर बच्ची के ऊपर गिर गई। जबतक उसके परिजन और अन्य लोग उसे निकालते उसकी मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम को लेकर गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कप्तान गंज संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कहैन्या दैनिक मजदूरी कर जीकोपार्काजन कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
