रायबरेली: स्कूल में फहरा दिया गया उल्टा तिरंगा, फोटो वायरल
ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के परिषदीय स्कूल में गांधी जयंती पर उल्टा झंडारोहण को लेकर एक फोटो वायरल हुआ है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी सकते में हैं। बता दें कि मामला पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार का है। गांधी जयंती के मौके पर स्कूल में उल्टा झंडा फहराकर किया गया है। ग्रामीणों ने इसकी …
ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के परिषदीय स्कूल में गांधी जयंती पर उल्टा झंडारोहण को लेकर एक फोटो वायरल हुआ है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी सकते में हैं।
बता दें कि मामला पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार का है। गांधी जयंती के मौके पर स्कूल में उल्टा झंडा फहराकर किया गया है। ग्रामीणों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।
रायबरेली जिले के रोहनिया ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार में तिरंगे का अपमान देखने को मिला। जहां दो अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार में प्रधानाचार्य मो. अजहर अंसारी की ओर से उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया।
लहर रहे उल्टे तिरंगे पर जब लोगों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में प्रधानाचार्य की ओर से झंडा उतार कर फिर सही किया गया, लेकिन तब तक फोटो वायरल हो चुका था। मामले में देखना होगा की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इसपर क्या कार्रवाई करते हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान ननकी देवी, विद्यालय का स्टाफ, दर्जनों ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
