हरदोई: छेड़छाड़ करने वाले मनचले को लड़की ने पकड़ कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। टेंपो सवार एक युवती से उसी में बैठा एक युवक छेड़छाड़ कर भागने लगा। इस दौरान युवती ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई करते हुए उसको पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा पाली में टेंपो में बैठकर एक युवती जा रही थी। उसी टेंपो पर एक युवक भी सवार …

हरदोई। टेंपो सवार एक युवती से उसी में बैठा एक युवक छेड़छाड़ कर भागने लगा। इस दौरान युवती ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई करते हुए उसको पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा पाली में टेंपो में बैठकर एक युवती जा रही थी। उसी टेंपो पर एक युवक भी सवार था। रास्ते में वह युवक युवती से छेड़छाड़ कर टेंपो से उतर कर भाग खड़ा हुआ।

युवती ने बहादुरी दिखाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवती ने पिटाई करते हुए 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेश बताया कि वह दरियापुर बलभद्र गांव का रहने वाला है। हालांकि इस मामले में थानाध्यक्ष मीडिया वालों को गुमराह करते रहे।

संबंधित समाचार