‘कुमाऊं एवं गढ़वाल के रिमोट इलाकों में विधिक साक्षरता फैलाएंगे विधिक रथ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने आजादी अमृत महोत्सव को विधिक सेवा सप्ताह उत्सव में मनाने का फैसला किया है। इसी क्रम में हाईकोर्ट से कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के दो विधिक रवाना किए गए। शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सैयद गुफरान ने  दो …

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने आजादी अमृत महोत्सव को विधिक सेवा सप्ताह उत्सव में मनाने का फैसला किया है। इसी क्रम में हाईकोर्ट से कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के दो विधिक रवाना किए गए।

शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सैयद गुफरान ने  दो विधिक सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रक्ष 14 नवंबर तक कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल में भ्रमण कर विधिक जागरूकता करेंगे। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूक व्यक्ति ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और पीड़ित व्यक्ति आसानी से न्याय पा सकता है इसलिए सभी व्यक्तियों को विधिक साक्षर होना जरूरी है।

सिविल जज गुफरान ने बताया कि विधिक सेवा रथों के माध्यम से विधिक अधिकारों पर आधारित डॉक्यूमेन्ट्री फिल्मों का मंचन, विधिक ज्ञान संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता उपलब्ध कराने, आवश्यक प्रार्थना पत्र तैयार करने आदि किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए पराविधिक कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस एवं ग्राम प्रधानों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी से विधिक साक्षरता कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

संबंधित समाचार