बाराबंकी: अवैध संबंध के चलते भाई ने की बहन की हत्या, पुलिस का खुलासा
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गोडियनपुरवा गांव में बीते मंगलवार की रात हुई युवती की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया । युवती का हत्यारा उसका ही नाबालिग सगा भाई निकला। जी हां, रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। बहन के भांजे से अवैध संबंध के चलते नाबालिग भाई ने बहन …
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गोडियनपुरवा गांव में बीते मंगलवार की रात हुई युवती की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया । युवती का हत्यारा उसका ही नाबालिग सगा भाई निकला। जी हां, रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। बहन के भांजे से अवैध संबंध के चलते नाबालिग भाई ने बहन की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी भाई को बाल संरक्षण गृह तो भांजे पर पुलिस ने दुराचार व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
अंसन्द्रा थाना क्षेत्र गोडियनपुरवा गांव में बीते मंगलवार को रामगनेश की पुत्री जमुना देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गौतम कानौजिया के खेत में मिला था। परिजन शव घर उठा लाएं। बुधवार भोर में सांप काटने से मौत की सूचना पुलिस को दी। लेकिन बाद में पीड़ित पिता ने पुत्री के शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने से रेप के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आनन-फानन में हत्या व अपराध से छिपाए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हत्यारा कोई और नहीं सगा नाबलिग भाई ही निकला। शनिवार एडिशनल एसपी मनोज कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अयोध्या जनपद के मवई थाना के मोबाइल कस्बा निवासी बनवारी पुत्र मैकू को उसके गांव में लीज पर खेत लेकर केले की फसल लगाता है। जो मृतका के पिता का भांजा है। उसने बताया कि इधर लगभग 20 दिन से वह मामा के गांव गोडियनपुरवा के यहां रहकर हरिनाम यादव के खेत को लीज पर लेकर केला लगवा रहा था। बनवारी का अवैध संबंध रिश्ते में ममेरी मृतका यानि बहन से था।
घटना के 2 दिन पहले वह छत पर सो रहा था। जब मध्यरात्रि नीचे मोबाइल चार्ज करने के लिए आया तो उसने दोनों आपत्तिजनक स्थिति में देखा। तभी से गुस्सा था। बताया कि घटना के दिन वह बाजार से खीरा बेचकर करीब शाम 7 बजे घर लौटा। उसे पता चला कि वह खीरा के खेत में अकेले गई है। अक्सर उसकी बहन व मां साथ खेत की जाती थी। मां की तबियत खराब होने के कारण वह दोपहर में लौट गयी थी। जिससे आरोपी भाई आवेश में आकर गौतम कनौजिया के खेत के पास अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी भाई को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। जबकि बनवारी पर दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ोतरी करते हुए जेल भेजा गया।
