लखनऊ: CM योगी ने पुलिस मुख्यालय में पदक अलंकरण समारोह में लिया हिस्सा, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को पदक वितरित किए। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के मानव संपदा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उन्होंने आईपीएस लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भी किया। समारोह में …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को पदक वितरित किए। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के मानव संपदा पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान उन्होंने आईपीएस लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भी किया। समारोह में सीएम ने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है।

आजादी के महानायकों को याद कर रहा है देश

पुलिस अलंकरण समारोह में सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश आज आजादी के 2 महानायकों को आज याद कर रहा है। दोनों महानायकों को मैं नमन करता हूं। आजादी का अमृत महोत्सव आत्मावलोकन का भी अवसर है।

समाज के हर नागरिक को अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अलंकरण पाने वाले 75 पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों को बधाई देता हूं। साथ ही 34 कार्मिकों को वीरता का पदक दिया गया है। 25 पदक उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक देकर हर्ष हो रहा है।

इनको दिया गया मेडल

पुलिस अलंकरण समारोह में सीएम योगी ने डीजी जेल आनंद कुमार, आईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह, डीजी ट्रेनिंग आरपी सिंह, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, एडीजी वाराणसी बृज भूषण, एसटीएफ नोएडा के डीएसपी राजकुमार मिश्रा और आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

इसके अलावा पुलिस अलंकरण समारोह में सीएम योगी ने डीजी जेल आनंद कुमार, आईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह, डीजी ट्रेनिंग आरपी सिंह, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत,

एडीजी वाराणसी बृज भूषण, एसटीएफ नोएडा के डीएसपी राजकुमार मिश्रा और आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज