पीलीभीत: ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर मार डाला मगरमच्छ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बीसलपुर, अमृत विचार। देर रात देवहा नदी से निकलकर नाले के रास्ते एक मगरमच्छ गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने अचानक मगरमच्छ देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक भीड़ लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़ी और मगरमच्छ को पीटकर मार डाला। वन विभाग की ओर से इस मामले में मगरमच्छ पर हमला करने वालों पर …

पीलीभीत/ बीसलपुर, अमृत विचार। देर रात देवहा नदी से निकलकर नाले के रास्ते एक मगरमच्छ गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने अचानक मगरमच्छ देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। अचानक भीड़ लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़ी और मगरमच्छ को पीटकर मार डाला। वन विभाग की ओर से इस मामले में मगरमच्छ पर हमला करने वालों पर केस काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मगरमच्छ काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम राजूपुर कुंडरी में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ देवहा नदी से निकल कर गांव की गलियों में पहुंच गया। कुछ ग्रामीण अपने दरवाजे पर बैठकर आपस में बातचीत करने में मशगूल थे। उनमें से एक व्यक्ति ने मगरमच्छ को गली में घूमते देखा तो अचानक उसकी नजर अपनी ओर आते हुए मगरमच्छ पर पड़ गई। उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने मगरमच्छ की घेरा बंदी कर दी। फिर लाठी डंडों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद कुछ ग्रामीण मगरमच्छ को देवहा नदी के किनारे डालकर चले आये। घटना की सूचना गांव के कुछ जागरूक लोगों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर अवनीश सिंह को दी। उन्होंने तत्काल अपने कर्मचारियों को साथ लेकर देवहा किनारे पड़े मगरमच्छ के शव को गाड़ी में लदवाया और रेंज आफिस लाने के बाद उसे पोस्ट मार्टम के लिए आईबीआरआई बरेली भेज दिया।

उसके बाद डिप्टी रेंजर ने गांव में प्रधान को बुलाकर रेंज में ही उनसे पूछतांछ शुरु कर दी। ग्रामीणों ने जब यह सुना कि ग्राम प्रधान को डिप्टी रेंजर ले गए हैं तो कई ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ग्रामीण वन विभाग के रेंज आफिस पहुंच गये और प्रधान शमशुल को तत्काल छोड़ने की मांग की।

संबंधित समाचार