पीलीभीत: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सोंधा में घरेलू जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी सौंधा …
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सोंधा में घरेलू जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी सौंधा निवासी सनी पुत्र बांकेलाल गांव के बालक राम से रास्ते में खड़े होकर बात कर रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला सुरेश पुत्र बुलाकी आ गया और जमीन की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा।
जिसका सनी ने विरोध किया तो सुरेश के परिजन भी आ गए और मारपीट करने लगे,झगडे की सूचना मिलते ही सनी के भी परिजन पहुंच गए और दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें शनि के सिर पर कोई चीज लगने से उसका सिर फट गया इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। झगडे को लेकर हडकंप मच गया। बडी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।
दूसरे पक्ष के सुरेश ने घर के सामने रखे खोखे को पलटने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए दोनो पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर आई है घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
