बरेली: 72 फीसद लोगों ने लगवाई कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को 72 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 8692 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 12000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को 72 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 8692 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 12000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था।

इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 4000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 3334 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 8000 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 5358 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर सोमवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर रविवार से स्लॉट बुकिंग शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार