बरेली: जिलें में निकले डेंगू के पांच मरीज, संदिग्ध बुखार से बच्ची की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 5 डेंगू के केस मिले। जिले में कुल डेंगू की संख्या 64 हो गई है। वहीं मलेरिया के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। जिले में 487 लोगों की जांच में छह लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 5 डेंगू के केस मिले। जिले में कुल डेंगू की संख्या 64 हो गई है। वहीं मलेरिया के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। जिले में 487 लोगों की जांच में छह लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसमें जानलेवा फाल्सीपेरम के तीन मामले व तीन वाईवैक्स के मामलों की पुष्टि हुई है।
जनवरी से अब तक 1,62,842 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2137 लोगों की रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि है। जिसमें से 1748 में वाईवैक्स तो 389 में जानलेवा फाल्सीपेरम के पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बहेड़ी के टाडा मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद ने बताया कि उनकी नवजात पांच वर्षीय बेटी रमजा फातिमा को बीते 10-15 दिनों से बुखार आ रहा था।
बुखार की शिकायत पर बच्ची को पहले निजी अस्पताल में चार दिन भर्ती कराया, जहां स्वास्थ्य में राहत न मिलने पर परिजनों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्ची का भर्ती के समय वजन भी कम था, उसको सांस लेने में भी दिक्कत थी। सुबह करीब चार बजे संदिग्ध बुखार के चलते रमजा ने दम तोड़ दिया।
