आज का राशिफल | 03 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। वृष राशि जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। पुराने साथियों के साथ …

मेष राशि

आज कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि

जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी। व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

आज परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसीलिये नाप-तौल कर बातें करें।

सिंह राशि

आज अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

कन्या राशि

किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें।

तुला राशि

आज व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि

आज घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। आज चंचलता पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है।

मकर राशि

आज भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुंचायेगा।

कुंभ राशि

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। आज परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। धारदार उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिये प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।