अमरोहा: अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मध्य निषेध दिवस पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री पर छापेमारी की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को आबकारी निरीक्षक जय कमल कुलश्रेष्ठ ने थाना देहात क्षेत्र के गांव खालसा मढैया चंद्रावली में छापेमारी की। जहां एक आरोपी को 60 पव्वे देसी शराब के साथ, …

अमरोहा, अमृत विचार। मध्य निषेध दिवस पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री पर छापेमारी की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रविवार को आबकारी निरीक्षक जय कमल कुलश्रेष्ठ ने थाना देहात क्षेत्र के गांव खालसा मढैया चंद्रावली में छापेमारी की। जहां एक आरोपी को 60 पव्वे देसी शराब के साथ, व थाना देहात के गांव रफातपुरा में तीन आरोपियों को 90-90 अवैध शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।

आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों से कुल 285 पव्वे बरामद किए गए हैं, वहीं 57 लीटर देसी शराब को भी बरामद किया गया है। जबकि इन चारों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार