हरदोई: बारिश के चलते ढही कच्ची दीवार, किसान की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के थाना मझिला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बारिश के चलते कच्ची दीवार छप्पर सहित ढह गई। जिससे छप्पर के नीचे सो रहे किसान की दबकर मृत्यु हो गई। मामला थाना मझिला के ग्राम बंजरिया निवासी 68 वर्षीय किसान श्रीराम की शनिवार की रात कच्ची दीवार व छप्पर ढहने से …

हरदोई। जिले के थाना मझिला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बारिश के चलते कच्ची दीवार छप्पर सहित ढह गई। जिससे छप्पर के नीचे सो रहे किसान की दबकर मृत्यु हो गई। मामला थाना मझिला के ग्राम बंजरिया निवासी 68 वर्षीय किसान श्रीराम की शनिवार की रात कच्ची दीवार व छप्पर ढहने से मृत्यु हो गई।

मृतक के पुत्र विनोद ने बताया की रात को बारिश हो रही थी। खाना खाने के बाद उसके पिता छप्पर के नीचे सो गए। तभी देर रात कच्ची दीवार सहित छप्पर भरभरा कर ढह गया। जिसमें उनके पिता मलबे में दब गए चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा उन्हें निकालने का प्रयास किया। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

संबंधित समाचार