सीतापुर: मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर को दी तालिबानी सजा, खंभे से बांध कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रविवार को कस्बे में मेडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर भाग रहे किशोर को दुकानदार ने पकड़ कर रस्सी से बिजली के खंभे में बांध जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक …

सीतापुर। रविवार को कस्बे में मेडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर भाग रहे किशोर को दुकानदार ने पकड़ कर रस्सी से बिजली के खंभे में बांध जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दिनेश मेडिकल स्टोर संचालक विवेक श्रीवास्तव उर्फ रामू का मोबाइल दुकान के काउंटर पर रखा हुआ था। इसी बीच तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने काउंटर पर रखे मोबाइल को उठा लिया। मोबाइल चोरी कर ले जाता देख कर विवेक श्रीवास्तव ने किशोर को दौड़ा लिया। कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।

जिसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल चोरी कर भाग रहे किशोर को रस्सी से बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई की गई। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल जसवंत ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चले गए। थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म