बिजनौर: चोरी की 21 बाइक व स्कूटी सहित 4 वाहन चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। स्वॉट टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को वाहन चोर गैंग से 21 बाइक व स्कूटी बरामद की। पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्वॉट टीम व थाना कोतवाली शहर …

बिजनौर, अमृत विचार। स्वॉट टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को वाहन चोर गैंग से 21 बाइक व स्कूटी बरामद की। पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्वॉट टीम व थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मण्डावर रोड स्थित ग्राम उमरपुर मीरा के जंगल में लखपत की बन्द पड़ी फैक्ट्री के खण्डहर से घेराबन्दी कर 4 शातिर वाहन चोर शिवा पुत्र कैलाश, निवासी बिजनौर, अनिल पुत्र फूल सिंह निवासी नगीना, अशोक पुत्र जय सिंह निवासी बिजनौर व राजू पुत्र महेश निवासी बिजनौर को चोरी की 21 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोतवाली शहर में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी मिलकर जनपद बिजनौर तथा आसपास के जिलों तथा उत्तराखण्ड व दिल्ली से मोटरसाईकिल चोरी करके एकत्र कर लेते हैं तथा सभी के चेसिस नंबर व इंजन नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जनपद के बाहर अन्य स्थानों पर बेच देते है । बाहन चोरों ने बताया कि बजाज प्लेटीना बिना नम्बर 26 सितम्बर 2021 को कलीम कॉलोनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर क्षेत्र से चोरी की गयी थी।

जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया था । इसके अलावा ग्लैमर लाडपुर पब्लिक स्कूल के सामने थाना नगीना देहात से , पल्सर करन ढाबा के पास से लगभग 03 महीने पहले चोरी की थी । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, उप निरीक्षक सुनील कुमार तथा स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन रहे । पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने टीम के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है ।

संबंधित समाचार