बरेली: भाजयुमो महानगर ने 200 शिल्पकार एवं कारीगर किए सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की महानगर इकाई ने स्वच्छता से सम्मान कार्यक्रम में 200 शिल्पकार एवं कारीगरों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने शिल्पकारों को सम्मानित किया। संतोष गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की महानगर इकाई ने स्वच्छता से सम्मान कार्यक्रम में 200 शिल्पकार एवं कारीगरों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने शिल्पकारों को सम्मानित किया।
संतोष गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को आगे बढ़कर लड़ाई लड़नी है और 2022 में पुनः भाजपा सरकार को लाना है। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कार्यक्रम में आए सभी शिल्पकार एवं कारीगरों का आभार व्यक्त किया।
मंडल संयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सभी लोग इसी तरीके से कार्य करते रहें और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कुल मोहन अरोड़ा, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, गुलशन आनंद, शोभित शर्मा (शिव) आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
