हल्द्वानी: तेल व घरेलू गैस के बढ़े दामों से आम आदमी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दूसरे दिन कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हरीपुर फुटकुआं में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि कि प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान सड़कों पर हैं, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दूसरे दिन कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हरीपुर फुटकुआं में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि कि प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है।

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान सड़कों पर हैं, सत्ता के अहंकार में सरकार किसी की बात सुनने के बजाय समाज में नफरत पैदा कर समाज को बांटने का काम कर रही है। तेल व घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

विकास के नाम पर जो बजट आ रहा है सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। बैठक में हरक सिंह परगाई, श्याम सिंह घुड़दौड़ा, गजेंद्र सिंह पाल, निक्की दुर्गापाल, कुंदन सिंह नेगी, कुंदन सिंह बोहरा, प्रदीप नेगी, मनोहर सिंह नेगी, बिजय सिंह, टीकम दर्म्वाल, चंदन ज्याला, बिपिन परगाई, जगमोहन कुल्याल, नवीन बोहरा, आनंद सिंह दरम्वाल, शुखवंत सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार