मुरादाबाद: जयंत चौधरी की तलाश में हाईवे पर तैनात पुलिस-प्रशासन, वाहनों की कराई चेकिंग
मुरादाबाद, अमृत विचार। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के लखीमपुर जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने पाक बड़ा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक-एक करके वाहनों को रोकना शुरू किया तो पार्क बड़ा क्षेत्र में हाईवे पर भीषण जाम लग गया दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से राहगीर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के लखीमपुर जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने पाक बड़ा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने एक-एक करके वाहनों को रोकना शुरू किया तो पार्क बड़ा क्षेत्र में हाईवे पर भीषण जाम लग गया दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से राहगीर परेशान हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
चेकिंग के साथ ही उन्होंने रूट वनवे करके वाहनों को गुजारना शुरू किया। सुबह करीब 8:00 बजे लगा जाम दोपहर के 1:00 बजे तक लगा रहा काफी प्रयासों के बाद भी घंटों वाहन रेगर इनका चलते रहे।
