हरदोई: पिकअप की टक्कर से हुई 1 की मौत, 1 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सड़क किनारे खड़े दो लोगों को तेज गति में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जरसेनामऊ में सड़क के किनारे खड़े  परवेज पुत्र जमालुद्दीन व जान मोहम्मद पुत्र इशहाक बातें …

हरदोई। सड़क किनारे खड़े दो लोगों को तेज गति में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जरसेनामऊ में सड़क के किनारे खड़े  परवेज पुत्र जमालुद्दीन व जान मोहम्मद पुत्र इशहाक बातें कर रहे थे। तभी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर परवेज पुत्र जमालुद्दीन की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम मे भर्ती कराया। जहां पर  जान मोहम्मद की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

संबंधित समाचार