मुरादाबाद: जिला अस्पताल की ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन बंदी के बाद अस्पताल खुलने पर सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सक के कक्ष, पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ में आपस में नोंकझोंक भी हुई। होमगार्ड व्यवस्था बनाने में परेशान रहे। जिला पुरूष अस्पताल की ओपीडी में सोमवार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन बंदी के बाद अस्पताल खुलने पर सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सक के कक्ष, पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ में आपस में नोंकझोंक भी हुई। होमगार्ड व्यवस्था बनाने में परेशान रहे।
जिला पुरूष अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1689 नये मरीजों के पर्चे बने। जबकि पांच सौ के करीब पुराने मरीज भी पहुंचे। ओपीडी गैलरी में जगह कम पड़ने से सड़क पर लाइन लगी रही। भीड़ में आगे पहुंच कर डाक्टर को दिखाने और दवा लेने के फेर में कई मरीजों में नोंकझोंक भी हुई। शोर सुनकर होमगार्ड विजय पाल, रमेश भागदौड़ कर व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
फिजिशियन कक्ष, बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में बुखार, डायरिया, खांसी, जुकाम, पेट दर्द के मरीज अधिक रहे।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश और रविवार के दिन ओपीडी बंद रही। जिससे मरीजों की भीड़ अधिक रही। वैसे भी इन दिनों संक्रामक बीमारियों के सीजन में हर दिन अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों से कोविड नियमों के पालन की भी अपील ओपीडी में माइक से अनांउसमेंट कर कराई जा रही है।
