अमरोहा : पत्थरों के बीच दबकर युवक की मौत, गाड़ी से मार्बल उतारते समय हुआ हादसा
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। कस्बा धनौरा के मोहल्ला हीरा नगर में गाड़ी से पत्थर उतारते समय एक युवक पत्थरों के बीच में दब गया। लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पत्थरों को हटाकर युवक को बाहर निकाला। लोग घायलवस्था में युवक को सीएचसी धनौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। …
अमरोहा/मंडी धनौरा,अमृत विचार। कस्बा धनौरा के मोहल्ला हीरा नगर में गाड़ी से पत्थर उतारते समय एक युवक पत्थरों के बीच में दब गया। लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पत्थरों को हटाकर युवक को बाहर निकाला। लोग घायलवस्था में युवक को सीएचसी धनौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी तुलसी पुत्र रामकुवंर (48) सोमवार को गाड़ी में लदे पांच-पांच फुट लंबे मार्बल पत्थर उतारने के लिए एक साथी के साथ चढ़ा था। इसी बीच तुलसी गाड़ी के दोनों तरफ रखे पत्थरों के बीच में खाली जगह देखकर खड़ा हो गया और एक तरफ के पत्थरों को किनारे से निकालने लगा। पत्थरों को किनारे से निकालते ही सारे पत्थर उसके ऊपर गिर गए।
जिससे वह दोनों तरफ पत्थरों के बीच में दब गया। नीचे खड़े साथी ने यह माजरा देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में तमाम लोग गाड़ी में चढ़ गए और पत्थरों के बीच में दबे युवक को निकाला। पत्थरों को हटाए जाने तक युवक बुरी तरह घायल गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
