मुख्यमंत्री योगी ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत के निधन पर जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी निवासी नौसेना के ऑन ड्यूटी लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की उत्तराखंड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बैकुंठ धाम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। जनपद लखनऊ निवासी भारतीय नौसेना में …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी निवासी नौसेना के ऑन ड्यूटी लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव की उत्तराखंड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बैकुंठ धाम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और शहर की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यादव के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार ने उनके परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा