लखनऊ: सामुदायिक केंद्र ध्वस्तीकरण पर ग्रामीण भड़के, थाने का किया घेराव, जानें मामला
लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के तोंदे गांव में सोमवार को कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंच गए। सामुदायिक केंद्र को ध्वस्त करने लगे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक नाराज ग्रामीणों ने आशियाना थाने का घेराव …
लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के तोंदे गांव में सोमवार को कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंच गए। सामुदायिक केंद्र को ध्वस्त करने लगे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक नाराज ग्रामीणों ने आशियाना थाने का घेराव कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद प्रभारी निरीक्ष्क आशियाना बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों और किसान नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों का कहना था कि कई साल पहले एलडीए ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाया था जिसमें मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सोमवार को कुछ अधिवक्ता जेसीबी लेकर आ गए जिनके साथ कई लोग थे। उन्होंने कहा कि यह प्लाट उनका है। इस पर उनका हक है। इतना कहने के बाद सामुदायिक केंद्र का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी।
हंगामे की सूचना पर भाकियू लोक तांत्रिक दल के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा दीन लोधी, लालता गौतम समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आशियाना थाने पहुंच गए। इस संबध में इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ अधिवक्ता लोग पहुंचे थे। उनका दावा है कि यह जमीन उनकी है। उन्होंने जमीन को 2017 में खरीदा था। उनके पास ध्वस्तिकरण का आर्डर है। हालांकि जमीन एलडीए की है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। एलडीए के द्वारा तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
