बरेली: आज से चुनौती मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, एमएडी और एमएस पाठ्यक्रमों के चुनौती मूल्यांकन (चैलेंज एवुलेशन) के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। दूसरे चरण के लिए आवेदन 5 अक्टूबर से किए जाएंगे। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके लिए 2500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, एमएडी और एमएस पाठ्यक्रमों के चुनौती मूल्यांकन (चैलेंज एवुलेशन) के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। दूसरे चरण के लिए आवेदन 5 अक्टूबर से किए जाएंगे। अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके लिए 2500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल, तृतीय प्रोफेशनल पार्ट-2 (मुख्य व पूरक) और एमडी व एमएस पाठ्यक्रम की आंतरिक व बाहय परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्रों को चुनौती मूल्यांकन के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है।

मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए चार विशेषज्ञ निर्धारित किए जाएंगे, जिनमें से दो मूल्यांकन करेंगे। चैलेंज मूल्यांकन और मूल प्राप्ताकों में 20 प्रतिशत से अधिक का अंतर होता है तो परीक्षार्थी द्वारा जमा की गई धनराशि 2500 में से 1000 रुपये काटकर धनराशि वापस कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार