बरेली: आज होगी एलएलबी व एलएलएम प्रवेश परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा मंगलवार से होगी। विश्वविद्यालय ने बरेली और मुरादाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। एमएड की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 से 10:30 बजे रखी गई है। दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से 1:30 …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा मंगलवार से होगी। विश्वविद्यालय ने बरेली और मुरादाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। एमएड की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 से 10:30 बजे रखी गई है। दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एलएलएम व एलएलबी की परीक्षा होगी। तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 7 हजार आवेदन आए।
बरेली में विश्वविद्यालय परिसर, बरेली कॉलेज व खंडेलवाल कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुरादाबाद में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस लाने पर रोक रहेगी। प्रवेश परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी कर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर महाविद्यालयों में प्रवेश होंगे। इस बार विश्वविद्यालय काउंसलिंग नहीं करा रहा है। इसके अलावा एमएससी पाठ्यक्रमों की भी प्रवेश परीक्षा नहीं करायी जा रही है।
बीटेक का संशोधित रिजल्ट जारी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीटेक के संशोधित रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक बीटेक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर मुख्य परीक्षा और बैक परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
