बरेली: अखिलेश को हिरासत में लेने पर सपा कार्यकर्ताओं में भड़का आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ हिरासत में लिए जाने के बाद बरेली में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के …

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ हिरासत में लिए जाने के बाद बरेली में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई जगह पुतला फूंकने के दौरान सपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा स्थित पार्क में धरना प्रदर्शन कर किसानों के पक्ष में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय को ज्ञापन सौंपा। शमीम खां ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है। इस सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार से लेकर किसान, छात्र, नौजवान महिला एवं पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। मृतक किसानों, पत्रकार के आश्रितों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की।

धरने में गौरव सक्सेना, सूरज यादव, शेर सिंह गंगवार, पवन सक्सेना, लकी शाह, गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश प्रधान, वसीम मेवाती, भारती चौहान, अतुल पाराशर, नितिन गौड़, रेहाना बी, करन सिंह पटेल, समयुन खान, एजाज अहमद, धीरज यादव, वकार हुसैन, सोनू लाल, नजर खान, फरहान खान, आदेश यादव गुड्डू, देवेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह पटेल, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सलमान अली, जितेन्द्र यादव, हरीश लाखा, सिम्पल कनौजिया, सविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार