हल्द्वानी: एसटीएच में दवाएं नहीं होने से यूरोलॉजी विभाग में ऑपरेशन रुके
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को एसटीएच के यूरोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने व तीमारदारों से बात कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व एसडीएम मनीष कुमार ने एसटीएच का जायजा लेते हुए यूरोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को एसटीएच के यूरोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने व तीमारदारों से बात कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व एसडीएम मनीष कुमार ने एसटीएच का जायजा लेते हुए यूरोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण दौरान बीमार व उनके तीमारदारों से बात कर व्यवस्थाओं व दवाओं जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया कि यूरोलॉजी जैसे स्टोन, प्रोस्टेट आदि ऑपरेशन में दवाओ की कमी होने से परेशानी आ रही है व आपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने बताया कि यदि ऑपरेशन में उपयोग होने वाली दवाएं पर्याप्त उपलब्ध हों तो यूरोलॉजी से सम्बन्धित मरीज जिनका एम्स या अन्य चिकित्सालयों मे नम्बर नहीं मिल पा रहा है उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच में ही उपचार मिलेगा।
