उत्तराखंड में साइबर ठग हावी, ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर युवती से एक लाख ठगे
काशीपुर, अमृत विचार। ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर साइबर ठग ने एक युवती से 1 लाख 8 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला महेशपुर काशीपुर निवासी निकहत जिया ने कोतवाली पुलिस …
काशीपुर, अमृत विचार। ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर साइबर ठग ने एक युवती से 1 लाख 8 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला महेशपुर काशीपुर निवासी निकहत जिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसने ओएलएक्स पर एक स्कूटी होंडा एक्टिवा देखी थी। इसके बाद उसने स्कूटी बेचने वाले के मोबाइल नंबर पर कॉल कर स्कूटी की कीमत पता की। स्कूटी बेचने वाले ने अपना नाम चन्द्रशेखर बताया। स्कूटी का सौदा 24 हजार रुपए में तय हुआ।
सौदा तय होने पर स्कूटी मालिक चन्द्रशेखर ने उससे अपने खाते में 2150 रुपए डालने की बात कही। इस पर उसने ने 15 जुलाई 2021को उसके खाते में रकम डाल दी, इसके बाद तुरंत 21,850 रुपए और देने को कहा। इसके बाद दूसरे दिन 16 जुलाई 2021 को उसने 21,850 रुपए उसके खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी स्कूटी नहीं भिजवाई और कहा कि पेमेंट फंस गई है। 21,051 रुपए और भेज दीजिए तभी स्कूटी मिलेगी। शेष रकम आपको वापस मिल जाएगी।
पीड़िता ने उसके खाते में 21,050 रुपए भी पेड कर दिए। इस प्रकार पेमेंट फंसने की बात कहकर बार-बार रुपए मंगाकर 1,08,204 रुपए ले लिए। आरोप है कि इसके बाद भी उसे स्कूटी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चन्द्रशेखर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
