हरदोई: जल विहार मेले में पहलवानों का उमड़ा जनसैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यह बात दंगल प्रतियोगिता शुभारंभ करने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बदलते समय में कुश्ती का दंगल इतिहास की चीज बनता जा रहा है। विकास खण्ड के गांव बांसा में जल बिहार मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल ने पहलवानों का परिचय …

हरदोई। यह बात दंगल प्रतियोगिता शुभारंभ करने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बदलते समय में कुश्ती का दंगल इतिहास की चीज बनता जा रहा है।

विकास खण्ड के गांव बांसा में जल बिहार मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार पटेल ने पहलवानों का परिचय करवाया। जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें प्रदेश के ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के बाद पहलवानों ने कुश्ती लिखाकर दांव-पेंच दिखाए। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

आयोजन ग्राम प्रधान संपूर्णानंद सिंह पूनम ने कराया। जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार, विप्र वर्मा, सच्चिदानंद गुड्डू, प्रधान चन्द्रकिशोर पाल, पूर्व प्रधान रामआसरे वर्मा, खालिद खां, अमित कुमार, अश्वनी सिंह, अमरेश वर्मा, सुधांशु सिंह, पूर्व प्रधान कुक्कू,  रामकिशोर आदि ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। रेफरी श्रीपाल व कौशल किशोर कुश्ती के निर्णायक रहे।

संबंधित समाचार