हरदोई: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले पुलिस की गिरफ्त में…
हरदोई। ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे पुरुषों और महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार थाना लोनार के ग्राम पकरी में मंगलवार को कुछ पुरुष और महिलाएं पकड़े गए हैं। इन पर आरोप है कि यह लोग शिविर लगाकर हिंदू लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित …
हरदोई। ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे पुरुषों और महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार थाना लोनार के ग्राम पकरी में मंगलवार को कुछ पुरुष और महिलाएं पकड़े गए हैं। इन पर आरोप है कि यह लोग शिविर लगाकर हिंदू लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करा रहे थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में दे दिया। गांव पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक राजकुमार सिंह सोमवंशी ने उक्त लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
