अमरोहा : चेयरमैन राजेश सैनी ने कहा, विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवर अभियंता को शहर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखने के निर्देश दिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा शहर में …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवर अभियंता को शहर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखने के निर्देश दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा शहर में इन दिनों रिकार्ड विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी द्वारा शहर के मोहल्ला महादेव प्राचीन नव दुर्गा मंदिर रोड पर कराए जा रहे सड़क निर्माण का जायजा लिया। यहां उन्होंने सड़क निर्माण में लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि महादेव रामलीला मैदान शहर के प्रमुख मंदिरों में से एक है।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए 6 अक्टूबर तक इसका कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। कार्य में कोई कोताही न बरती जाए। मानक का ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इस सड़क की लागत लगभग 4 लाख रुपए है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी तेजपाल सिंह, वसीम अहमद, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।
