30 घंटे की हिरासत के बाद सीतापुर में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गांधी पर थाना हरगांव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बीच लखनऊ पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके विरोध में वह धरने पर बैठ गए। प्रियंका गांधी …

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गांधी पर थाना हरगांव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बीच लखनऊ पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके विरोध में वह धरने पर बैठ गए।

प्रियंका गांधी को 24 घंटे से ज्यादा समय से सीतापुर में हिरासत में लिया गया था। इसके विरोध में प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो बयान जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वीडियो को देखें। उन्होंने सवाल किया कि किसानों को कुचलवाने वाले मंत्री को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया।

उनके पुत्र को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी हमें किसानों ने ही दिलाई है। देश की सीमाओं की सुरक्षा किसान के बेटे ही कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में क्यों हिरासत में रखा गया है। इसके बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ तीन धाराओं 151, 107 व 116 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू..

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की खबर आते ही कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। वहीं, आज सुबह से ही पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थक जुटे हुए हैं।

प्रियंका की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा, ‘ये पूरी तरह से गैरकानूनी और शर्मनाक है। उन्हें सुबह 4:30 बजे, एक पुरुष पुलिस अफसर ने सूर्योदय से पहले गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें अभी तक मजिस्ट्रेट के पास नहीं ले जाया गया है।’  चिदंबरम ने आगे कहा, ‘कानून के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का मतलब अलग है। वहां कानून व्यवस्था का मतलब है आदित्यनाथ की व्यवस्था। प्रियंका संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।’

वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि ‘जब भी डाउट हो, सच्चाई के रास्ते पर चलें। अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं करें और मोरल अथॉरिटी का नाम है प्रियंका गांधी।’

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ‘लखीमपुर हिंसा ने देश को हिलाकर रख दिया है. प्रियंका गांधी को यूपी सरकार गिरफ्तार कर चुकी है. यूपी में सरकार के दमन के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की कार्रवाई की जरूरत है।’

पुलिस से झड़प

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई दिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।

 

संबंधित समाचार