PM ने दिया होमवर्क, 9 लाख परिवारों को घर मिले, वे इस बार अयोध्या से ज्यादा दिए जलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में देश की आजादी के 75वें वर्ष का ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी ने एक होम-वर्क दिया। कहा, अयोध्या में इस बार दिवाली पर साढ़े सात लाख दिये जलाए जाएंगे। जिन 9 लाख परिवारों को अपने घर मिले हैं, वे अपने-अपने घर के बाहर …

लखनऊ। राजधानी में देश की आजादी के 75वें वर्ष का ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी ने एक होम-वर्क दिया। कहा, अयोध्या में इस बार दिवाली पर साढ़े सात लाख दिये जलाए जाएंगे। जिन 9 लाख परिवारों को अपने घर मिले हैं, वे अपने-अपने घर के बाहर सिर्फ दो दिये जलाएं। मेरे गरीब भाई अपने घर को 18 लाख दिये से रोशन करेंगे तो भगवान राम को भी खुशी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महानुभाव हमारे विरोध में ही उर्जा खपाते हैं। वे सुन लें कि हमने तीन करोड़ परिवारों को लखपति बना दिया है। यह वे परिवार हैं, जिनके घर बन चुके हैं। मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि देश में पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों पर मालिकाना हक महिलाओं का है या फिर वो जॉइंट ऑनर हैं।

आवासों में 80 फीसदी मालिकाना हक महिलाओं का-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लगा कि भारत के शहरों के स्वरूप पर लखनऊ में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के नागरिकों को भी लगाई गई प्रदर्शनी को देखना चाहिए। पीएम मोदी ने विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रशंसनीय निर्णय है कि पीएम आवास योजना के तहत दिए जाने वाले आवासों में 80 फीसदी मालिकाना हक महिलाओं का है।

संबंधित समाचार