कांग्रेस ने कहा- लखीमपुर में जख्मों पर नमक छिड़क रही है भाजपा सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार लखीमपुर की घटना को लेकर घाव पर मरहम लगाने की बजाय जख्मों पर नमक छिडक रही है और उसे बताना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है और घटना के …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सरकार लखीमपुर की घटना को लेकर घाव पर मरहम लगाने की बजाय जख्मों पर नमक छिडक रही है और उसे बताना चाहिए कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किस वजह से नहीं की जा रही है।

कांग्रेस के विरष्ठ नेता तथा पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लखीमपुर की घटना किसी दलगत राजनीति के दायरे में नहीं है बल्कि यह देश के मूल्यों से जुड़ा सवाल है। इस मामले में मुआवजे की रकम को लेकर प्रचार को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी की जान का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है।

उन्होंने पीडित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर असंवेदनशीलता के साथ पेश आ रही है। राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनका कहना था कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार से भर गयी है और वह अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जिस तरह का बयान दिया है उसके कारण तनाव का माहौल पैदा हुआ है।

उनका बयान सत्ता के घमंड का प्रतीक है जिसने देश के संविधान में प्रदद अधिकारों की धज्जियां उडाई है। उन्होंने सवाल किया कि कैसे देश के नागरिकों को गाडी से कुचला जा सकता है और क्या मारे गये किसी व्यक्ति की जान का मुआवजा दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें…

संजय राउत ने कहा- विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की है जरूरत

संबंधित समाचार