मुरादाबाद: इस माह के आखिरी में आवंटियों को मिलेगा पीएम आवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को इसी माह के आखिरी में अपना आवास मिल जायेगा। इसकी को लेकर सोमवार को एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने पीएम आवासों का निरीक्षण किया। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, सोनकपुर व शाहपुर तिगरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गए आवास …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को इसी माह के आखिरी में अपना आवास मिल जायेगा। इसकी को लेकर सोमवार को एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने पीएम आवासों का निरीक्षण किया।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, सोनकपुर व शाहपुर तिगरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गए आवास कई सालों के इंतजार के बाद अक्टूबर माह के आखिरी में आवंटियों को दे दिये जायेंगे। इसको लेकर एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी व सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता द्वारा तेजी दिखाई जा रही है।

सोमवार को एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, सोनकपुर व शाहपुर तिगरी में प्रधानमंत्री आवासों पर पहुंचे। सचिव को शाहपुर तिगरी में पीएम आवासों की छत पर बिक्र-कोबा के कार्य के लिए पीली रंग की निम्न कोटि का प्रयोग होता मिला। जिस पर सचिव ने तत्काल उसे हटवाते हुए उच्चगुण्वत्ता की ईटों से कार्य को जल्द से संपन्न कराने के आदेश अधिकारियों व ठेकेदार को दिए।

संबंधित समाचार