हरदोई: खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, खाद्य सामग्रियों के एकत्र किए नमूने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  के नेतृत्व में  नवरात्र व दशहरा पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य  पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित वी मार्ट से …

हरदोई। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  के नेतृत्व में  नवरात्र व दशहरा पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य  पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित वी मार्ट से सुपर नट ब्रांड काजू का एक नमूना, पैक्ड मुरमुरा का एक नमूना व फलाहारी नमकीन का एक नमूना और लखनऊ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट से पीनट फर्स्ट क्रऻप ब्रांड का एक नमूना बीमा बिहार स्थित मिनी मार्ट से फलाहारी नमकीन का एक व कुट्टू आटा का एक नमूना संगृहीत किया गया। सभी नमूनों की जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेज दिए गए। रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार, खुशीराम,राम किशोर घनश्याम वर्मा, अनुराधा कुशवाहा शामिल रहीं।

संबंधित समाचार