हरदोई: उपकरण देने के लिए दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं समाज में समायोजित करने के उद्देश्य से उन्हें सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है। दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए उनका परीक्षण किया गया। बताते चलें दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देकर उन्हें विद्यालय भेजने में सहयोग किया जाता है। जिससे वह पढ़ लिख …

हरदोई। समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं समाज में समायोजित करने के उद्देश्य से उन्हें सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है। दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए उनका परीक्षण किया गया। बताते चलें दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण देकर उन्हें विद्यालय भेजने में सहयोग किया जाता है। जिससे वह पढ़ लिख कर समाज व शिक्षा की मुख्यधारा में समाहित हो सके।

बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र विद्यालय बावन चुंगी पर दिव्यांग बच्चों के उपकरणों की नाप ली गई। यहां पर आवश्यक उपकरणों के लिए बच्चों को चिन्हित किया गया। शिविर में 156 बच्चों का परीक्षण किया गया। जिन्हें ट्राई साइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन जैसे सहायक उपकरण दिए जाएंगे । परीक्षण के बाद एब्बिको द्वारा निर्मित इन सहायक उपकरणों का वितरण 16 नवंबर को उक्त विद्यालय में किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजक समेकित शिक्षा कि जिला समन्वयक आशा वर्मा ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी एंल्बिकों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत उन दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए जाएंगे जो उपकरणों के अभाव में शिक्षा से दूर हैं। ऐसे बच्चों को उपकरण देकर शिक्षा व समाज से जोड़ा जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव एल्बिको कर्मचारी व समेकित शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार