अमेठी: मांगों के लेकर पेंशनर्स अधिकार मंच ने किया विशाल प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज 5 अक्टूबर को ध्यानाकर्षण आंदोलन के रूप में मोटरसाइकिल रैली, मंच के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में निकाली गई। मंच के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सिंचाई विभाग कार्यालय गौरीगंज में एकत्र होकर …

अमेठी। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आज 5 अक्टूबर को ध्यानाकर्षण आंदोलन के रूप में मोटरसाइकिल रैली, मंच के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में निकाली गई। मंच के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सिंचाई विभाग कार्यालय गौरीगंज में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ समस्त संगठनों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें जनपद के लगभग हजारों शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर्स आदि सम्मिलित हुए। जिनमें प्रमुख रूप से सुभाष पांडेय संयोजक पेंशनर्स मंच, अजय सिंह सह संयोजक, शिव भूषण उपाध्याय संरक्षक, शशांक शुक्ला कोषाध्यक्ष, अरुण सिंह, संत प्रसाद लोहिया के साथ काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार