महंत केस: गिरफ्तार आरोपियों की बढ़ी रिमांड, सीबीआई करा सकती है आमना-सामना
लखनऊ। सीबीआई को महंत नरेन्द्र गिरि संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की 14 दिन पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। इसे पहले सीबीआई को तीनों की सात दिन पुलिस रिमांड मिली थी। इस दौरान सीबीआई कुछ खास उगलवाने में सफल नहीं हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने रिमांड अवधि और बढ़ाए जाने …
लखनऊ। सीबीआई को महंत नरेन्द्र गिरि संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की 14 दिन पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। इसे पहले सीबीआई को तीनों की सात दिन पुलिस रिमांड मिली थी। इस दौरान सीबीआई कुछ खास उगलवाने में सफल नहीं हुई थी। इसके बाद सीबीआई ने रिमांड अवधि और बढ़ाए जाने की मांग की थी।
फिलहाल न्यायालय ने सीबीआई को मुख्य आरोपी आनंद गिरि, पुजारी आद्या तिवारी व उनके बेटे संदीप तिवारी की रिमांड अवधि 14 दिन मंजूर कर दी है। पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद एक बार फिर सीबीआई तीनों से अलग-अलग पूछताछ करेगी। जरूरत पड़ने पर फिर से सीबीआई तीनों का आमना सामना कराएगी। इससे पहले सीबीआई तीनों आराेपियों का आमना-सामना करवा चुकी है।
सीबीआई इस बार गिरफ्तार आरोपियों से नए सिरे सवाल पूछेगी। इस मामले में अब तक सीबीआई सेवादारों व मठ से जुडे सैकड़ों लोगों का बयान ले चुकी है। उन्ही बयानों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़कर सीबीआई काम कर रही है। सीबीआई सूत्रों का मानना है कि जल्द की कुछ और लोग सीबीआई की जद में आ सकते हैं।
जिनका कहीं न कहीं महंत नरेन्द्र गिरि से संबध रहा है। इसके बाद सुसाइड नोट के आधार पर उन कर्जदारों को भी सीबीआई जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि के बीच ही उन सभी लोगों को मुख्य आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप का आमना सामना करवाएगी। जिनका संबध महंत नरेन्द्र गिरि के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से रहा है।
