लखनऊ: धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार कलीम के ठिकानों पर एटीएस का छापा
लखनऊ। यूपीएटीएस ने धर्मातरण के मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम के छह ठिकानों पर छापेमारी। छापेमारी के दौरान डेस्कटॉप, टैबलेट और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। यूपीएटीएस मंगलवार को धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम के दिल्ली के शाहीनबाग स्थित आवास पर छापा मारा। उसके बाद उनसे संबधित ट्रस्ट के आफिस में …
लखनऊ। यूपीएटीएस ने धर्मातरण के मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम के छह ठिकानों पर छापेमारी। छापेमारी के दौरान डेस्कटॉप, टैबलेट और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। यूपीएटीएस मंगलवार को धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम के दिल्ली के शाहीनबाग स्थित आवास पर छापा मारा। उसके बाद उनसे संबधित ट्रस्ट के आफिस में छापमारी की। मौलाना कलीम सिद्दीकी के मदरसे पर भी छापेमारी की गई। एटीएस छापेमारी के दौरान तलाशी ली।
इस दौरान दिल्ली पुलिस ने यूपी एटीएस का सहयोग भी किया। छापेमारी के दौरान यूपी एटीएस की पश्चिमी जोन की टीम, मुख्यालय की टीम समेत छह टीमें शामिल थी। सभी छह ठिकानों पर एक साथ अलग-अलग टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के समय एटीएस के कमाडों भी मौजूद थे। छापेमारी के वक्त कई डेक्सटॉप, टेबलेट व महत्वपूर्ण दस्तावेज को मिले। जिन्हे कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में मौलाना कलीम के आवास शाहीन बाग, जामिया नगर अब्दुल रहमान का आवासख, जामिया नगर ओखला ग्लोबल पीस सेंटर कार्यालय, नई दिल्ली वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन शाहीन बाग में छापेमारी की गई है।
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ई गई
धर्मांतरण गिरोह के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी महाराष्ट्र निवासी धीरज व मोहम्मद इदरीस कुरैशी की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाई गई है। आरोपी धीरज जगताप की 7 दिन और हाफिज इदरीस की चार दिन रिमांड अवधि को मंजूरी मिली है। यूपीएटीएस की ओर दाखिल की अर्जी के आधार पर विषेश न्यायालय (तृतीय एनआईएएटीएस) ने धीरज जगताप की 7 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। जबकि आरोपी हाफिज इदरीस की पुलिस कस्टडी रिमांड चार मिली है। यह रिमांड छह अक्टूबर से मान्य होगी। इस अवधि में एटीएस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। इनसे पूछताछ के लिए एटीएस की टीमें पहले ही गठित हैं।
