अमेठी में सड़कों पर उतरे सपाई, कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या व बर्बरता को लेकर पूरे प्रदेश में सपाई रोड पर उतर चुके है। अमेठी जिले में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के निर्देशन में सपाई किसानों के इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के …

अमेठी। उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या व बर्बरता को लेकर पूरे प्रदेश में सपाई रोड पर उतर चुके है। अमेठी जिले में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के निर्देशन में सपाई किसानों के इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में हुये नरसंहार में शहीद हुए किसानों की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गयी।

वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अंग्रेजो से भी ज्यादा जुल्मी व बर्बर है।जो अन्नदाताओं को भी नही बक्श रही है। सरकार के कार्यो व नीतियों से प्रदेश का नौजवान, किसान से लेकर आमजन तक परेशान है। सरकार अपने किये हुये हर वादे पर फेल नजर आ रही है। इस सरकार में किसी का भला होने वाला नही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। पूरे प्रदेश में कोहराम मचा हुआ है। जिसे 2022 में उखाड़ फेंकना है। जिससे प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में शांति कायम हो। प्रदेश के विकास का पहिया फिर से दौड़ने लगे। इस मौके पर आदित्य यादव, दौलतराम मौर्या ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज पाल नगर अध्यक्ष, बलराम यादव, अनुज सिंह व मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव आदि सैकड़ों की संख्या एकत्रित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार